पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोपियों को हाथ में रस्सी बांधकर पैदल घुमाया. इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए. पुलिस हत्याकांड में एम्बुलेंस चालक, अस्पताल संचालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर चुकी थी.
पुलिस के अनुसार युवती का अपहरण कर उसकी बुलंदशहर में गला दबाकर हत्या की गई थी. मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना से परिवारीजनों में भारी आक्रोश है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply