पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के जाजमऊ में सोलंकी धर्मकांटे के पास एक ट्रक ने सिद्धनाथ मंदिर दर्शन ककरने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मार दी, फिर भागने के चक्कर में चालक दोनो को रौंदते हुए निकल गया. राहगीरों ने आरोपित चालक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पकड़ा और चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपित चालक से पूछताछ कर रही है.
अहिरवां के सीताराम नगर निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा नगर निगम में रिटायर सफाई सुपरवाइजर थे. उनके दो बेटे रिक्कू शर्मा और हर्ष शर्मा है. बेटे रिक्कू ने बताया कि पिता रोजाना की तरह शनिवार सुबह मां 56 वर्षीय कृष्णा देवी के साथ स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. तभी 150 फिट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास एक ट्रक ने लक्ष्मीकांत की स्कूटी में टक्कर मार दी. जिससे लक्ष्मीकांत समेत पत्नी कृष्णा देवी सड़क पर गिर गए. फिर भागने के चक्कर मे ट्रक चालक दोनो को कुचलते हुए निकल गया जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं राहगीरों में आरोपित चालक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पकड़ लिया और उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया.
थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित चालक को हिरासत में लेकर मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply