समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ में कानपुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से कानपुर निवासी अधिवक्ता मुकेश यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है.

पार्टी कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार मुकेश यादव, पुत्र स्व. सतेश्वर प्रसाद यादव, निवासी 107, चंदीपुरवा, नौबस्ता, कानपुर नगर, अब प्रदेश स्तर पर अधिवक्ता सभा के संगठनात्मक कार्यों की देखरेख करेंगे. नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उनसे अपेक्षा है कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाएंगे.
मुकेश यादव की नियुक्ति से कानपुर के अधिवक्ता वर्ग में उत्साह है.
















Leave a Reply