कानपुर में संगीत टाकीज के पास प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, 2km तक दिखा धुंआ

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में संगीत टाकीज के पास स्थित प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटों ने गोदाम में मौजूद प्लास्टिक उत्पादों को अपनी जद में ले लिया, जिससे आग ने विकाराल रूप धारण कर लिया.

पल भर में 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. फर्नीचर कारोबारियों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी है. मौके पर लाटूश रोड, कर्नलगंज, फजलगंज, मीरपुर कैंट से गाड़ियां भेजी जा रही है.

CFO बोले- आग पर काबू पा लिया गया है: CFO दीपक शर्मा ने बताया- हमें आग लगने की सूचना मिली थी. 7 गाड़ियों मौके पर हमने भेजा. यहां आने पर देखा कि धुआं उठ रहा था। चारों ओर अंधेरा छाया था। आसपास के लोगों को बाहर निकाला गया। हमारी टीम ने आग पर काबू पा लिया गया है.

CFO दीपक शर्मा ने कहा- कूलिंग का काम किया जा रहा है. ग्राउंड प्लस फर्स्ट फ्लोर की बिल्डिंग थी। आग फर्स्ट फ्लोर पर प्लास्टिक की कुर्सी के गोदाम में लगी थी. प्लास्टिक होने के चलते धुआं ज्यादा दिख रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *