कानपुर में छोटे नोटों की किल्लत से व्यापार ठप, व्यापार मंडल ने RBI को ज्ञापन भेजा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शहर के बाजारों में छोटे नोटों की भारी कमी और बढ़ती बेरोजगारी से व्यापार पर पड़ रहे गंभीर संकट से अवगत कराया है. मंडल का कहना है कि दस, बीस, पचास और सौ रुपये के नोट न होने से खुदरा कारोबार लगभग चरमरा गया है.

व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष सुनील बजाज के अनुसार फुटकर व्यापार पूरी तरह नकदी पर निर्भर है. छुट्टे पैसे न दे पाने से रोजाना ग्राहकों से विवाद हो रहे हैं और दैनिक व्यापार 30 से 40 फीसदी तक गिर चुका है. वहीं, क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी ने आम जनता की क्रयशक्ति को कमजोर कर दिया है। लोग अब केवल जरूरी चीजें ही खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में मंदी का माहौल है. दोहरे संकट ने छोटे और मंझोले व्यापारियों को कर्ज के जाल में धकेलना शुरू कर दिया है.

मंडल ने RBI से तीन प्रमुख मांगें की हैं- बैंकों और एटीएम में पर्याप्त मात्रा में छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों के बैंकों में व्यापारियों के लिए सिक्के और छोटे नोट बदलने हेतु विशेष काउंटर खोले जाएं, और प्रशासन स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए ताकि बाजार में नकदी का प्रवाह और ग्राहकी लौट सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *