रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में देर रात एक अधेड़ की सिर पर रॉड से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई. सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकारी तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक की पत्नी गुलाबी
बताया जा रहा है तक्की लाल लगभग 50 वर्ष पुत्र लक्ष्मण देर शाम भोजन करने के बाद गांव के बाहर स्थित एक क्षतिग्रस्त कोठरी के पास सोने गए थे, जहां वह अपने पशुओं को रखते थे। परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन वहीं रात्रि विश्राम करते थे. मृतक के भतीजे अमित ने आरोप लगाया है कि रात के समय गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर रॉड से वार किया, जिससे उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.
अमित का कहना है कि परिवार का गांव के ही रामखेलावन आदि लोगों से पिछले लगभग 40 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है. इसी विवाद से संबंधित मामले में गुरुवार को न्यायालय में तारीख भी लगी थी.परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह जब तक्की लाल की हालत की जानकारी हुई तो उनकी सांसें चल रही थीं. तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
सूचना पर 112 पुलिस तथा जाफरगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए तथा जांच के लिए नमूने भी लिए वहीं क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
















Leave a Reply