पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के नौबस्ता में 5 जून को ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले एक लुटेरे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया. लुटेरे ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से पता पूछने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.
लूट के बाद भाग रहे आरोपियों की बाइक 100 मीटर दूर फिसल गई थी, कुछ दूर चलने पर उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जिस पर वह बाइक घसीटते हुए नौबस्ता गल्लामंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां उन्होंने पेट्रोल भरवाया.
पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का पुलिस को बाइक नंबर मिला था. जिसके बाद पुलिस ने नौबस्ता धरीपुरवा निवासी सर्वेश कुमार को अरेस्ट कर लिया. वहीं पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है.
5 जून को मॉर्निंग वॉक के दौरान लूटा था मंगलसूत्र
आवास विकास हंसपुरम निवासी राजेंद्र मिश्रा ट्रांसपोर्ट में मैनजर हैं. राजेंद्र की पत्नी कुसुम पड़ोस की महिला के साथ 5 जून को मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक से दो लड़के पहुंचे. उनमें से एक उतर कर उनके पास पहुंचा और सकरापुर जाने का रास्ता पूछने लगा. इस पर उनकी पत्नी डांटते हुए कहा कि किसी और से पूछो। उन्हें पता नहीं है.
वह इतना कहकर आगे बढ़ी, तभी उसने गले में झपट्टा मारकर गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया और स्टार्ट बाइक लिए खड़े साथी के साथ भाग निकला. उनकी पत्नी शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी और आसपास के लोग उनकी आवाज सुनकर कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार लुटेरे आफिस चौराहे से होते भाग गए.
तमंचा व 3450 रुपए बरामद
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए 2 टीमें लगी थी, नौबस्ता गल्लामंडी से लेकर बिधनू तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. घटना को अंजाम देने वाले धरीपुरवा नौबस्ता निवासी सर्वेश कुमार को तिवारी चौराहे के पास से अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से एक तमंचा और 3450 रुपए बरामद किए गए है. आरोपी के एक अन्य फरार साथी की तलाश की जा रही है.
















Leave a Reply