रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आकाश होटल में बीती रात एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों के अनुसार युवक वीडियो कॉल पर किसी से बातचीत कर रहा था, इसी दौरान उसने यह कदम उठाया. इससे इस बात की आशंका पैदा है कि सम्भतः प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किये जाने का मामला हो सकता है.
बताया जा रहा है कि होटल संचालक को एक अज्ञात नंबर से फोन आने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है. होटल संचालक ने बताया कि मृतक द्वारा जो आधारकार्ड दिया गया था उसमें दिल्ली का पता पड़ा हुआ है.
















Leave a Reply