कानपुर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक ने बगीचे में नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक ने पेड़ के नीचे जमीन पर राम-राम लिखा. पिता और पत्नी को भी आत्महत्या करने की जानकारी दी.
इसके बाद फंदे से लटककर जान दे दी. सूचना मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सुसाइड के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. मामला साढ़ थाना क्षेत्र खदरी गांव के पास एक बगीचे का है.

सुसाइड करने से पहले मिट्टी पर राम-राम लिखा. मिट्टी पर लिखा ‘राम-राम’, फिर लगाया फंदा
खदरी गांव के रहने वाले शशि कुमार पाल (35) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसकी शादी हो चुकी थी. एक 2 साल की बेटी मान्या है. शशि कुमार पर बुधवार सुबह घर से निकले थे. बगीचे में पहुंचकर नीम के पेड़ के नीचे मिट्टी पर “राम-राम” लिखा. इसके बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर कहा कि मैं जान देने जा रहा हूं और फिर फोन काट दिया.

परिजनों ने तलाश की तो पेड़ से लटका मिला परिजनों ने तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद शशि का शव नीम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply