पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के महाराजपुर में आज सबेरे स्कूल बस सरसौल के घाघूखेड़ा में जर्जर और गड्ढे वाली सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. गनीमत रही कि ख़राब सड़क होने के कारण बस की रफ़्तार ना के बराबर थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

चालक की सूझबूझ से बस में सवार 3 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम बार शिकायतों के बाद भी आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईड्रा से बस को निकलवाया और बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया.
















Leave a Reply