बेटियां चाहे IAS बनें या अध्यापक, खाना बनाना जरूर सीखें, यूट्यूब से डिश बनाना सही नहीं

Spread the love

आईएएस बनो या अध्यापक, सबसे पहले एक एक्सपर्ट मां बनो. घर में जो खाना बनता है वह सबको बनाना आना चाहिए. जब बेटियां शादी होकर ससुराल जाती हैं तो यूट्यूब से देखकर डिश बनाती हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. उनको खाना बनाना आना चाहिए.

राज्यपाल ने यह बातें गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय (सीएसजेएमयू) में 41 वां दीक्षांत समारोह में कहीं. उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे समारोह की शुरुआत की. उसके बाद विश्व विद्यालय से पिछले शैक्षिक सत्र में पास हुए एक लाख छात्रों की डिग्री डिजीलाॅकर में भेजीं. एक सेकंड में ही छात्रों की डिग्री उनके पास पहुंच गईं.

दीक्षांत समारोह के मंच पर स्कूली बच्चों ने सेव वॉटर थीम पर एक नृत्य पेश किया. गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने डांस की सराहना की.

टॉपर प्रिया यादव को चांसलर समेत 5 मेडल मिले: विश्व विद्यालय की टॉपर प्रिया यादव को कुलाधिपति स्वर्ण (सर्वोच्च पदक) समेत पांच पदक मिले. प्रिया यादव ने विवि कैंपस के स्कूल आफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी से बीएससी (कृषि) में सर्वोच्च अंक पाए हैं. मेडल देते समय गवर्नर ने इन्हें शुभकामाएं दीं. एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के स्टूडेंट रोहित कुमार राय को कुलाधिपति रजत समेत तीन पदक सौंपा गया. गवर्नर ने इन्हें भी शुभकानाएं दीं.

शिल्पाचार्य पी बिजली को मानद उपाधि मिली: दीक्षांत में परंपरागत कच्छ चर्म शिल्प के विशिष्ट शिल्पाचार्य, और उद्यमी अंचल पी. बिजलानी को मानद उपाधि दी गई. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. योगेश कुमार सिंह और. विशिष्ट अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद हैं.

चार शिक्षकों को ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ मिला: दीक्षांत समारोह के दौरान चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में क्राइस्ट चर्च कॉलेज के रसायन विभाग की प्रो. मीत कमल, आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. शिखा वर्मा, डीएवी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सतत् शिक्षा एवं प्रसार विभाग के डॉ. मानस उपाध्याय शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *