कानपुर नगर निगम में आग लगी: राजस्व विभाग में आग से भरा धुआं, कर्मचारी बाहर भागे

Spread the love

कानपुर नगर निगम में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. देखते ही देखतें राजस्व डिपार्टमेंट में धुआं भर गया. आग की लपटें और धुआं देखकर कर्मचारी डिपार्टमेंट छोड़कर भाग निकले. मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगी है. आग लगने के चलते नगर निगम में अफरातफरी का माहौल है.

नगर निगम मुख्यालय की बिजली बंद करा दी गई। गैलरी में धुआं भरने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. कार्यालयों में बैठ अफसर व कर्मचारी कामकाज छोड़कर बाहर निकल आए. धुआं भरने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

सभी कार्यालयों की खिड़कियां खोल दी गई ताकि धुआं निकल सके. मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी. दमकल के वाहन वाहन भी आ गए है. वह पानी डाल रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *