पुनीत शुक्ला, कानपुर।
बिहार के सांसद पप्पू यादव ने ‘पर्चे वाले बाबा’ पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें नकली बताया. उन्होंने कहा कि “अगर सनातन के लिए मरना है, तो मरकर दिखाओ, हम गाँव- गाँव में उनकी मूर्ति बनवा देंगे.”
आज अपरान्ह कानपुर पहुंचे पप्पू यादव ने साफ़ किया कि बिहार में लगातार गिरते पुलों और एक्सप्रेसवे के लिए फंड न मिलने को लेकर ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि वे कोसी, सीमांचल और बिहार के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे.
पीके के बारे में पूछने पर सोशल मीडिया वाले नेताओं को बताया ‘हवा-हवा’,उपचुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैसों के दम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता. जमीनी संघर्ष के बिना राजनीति करने वाले लोग सिर्फ ‘हवा-हवा’ हैं, जिन्हें बिहार के गांवों के दर्द और समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है.
बढ़ते कर्ज और भ्रष्टाचार पर घेरा, उन्होंने देश पर बढ़ते कर्ज (26 लाख मिलियन डॉलर) और देश को कथित तौर पर गुलाम बनाने की कोशिश करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी अपनी आवाज बुलंद की.
















Leave a Reply