फतेहपुर में प्रेमिका की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने शुरू की उतारने की कोशिश

Spread the love

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया. एक युवक अपनी प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया.

टावर के ऊंचे हिस्से पर जाकर बैठा युवक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मोबाइल टावर के काफी ऊंचे हिस्से पर जाकर बैठ गया. उसे टावर पर बैठा देखकर लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ. पुलिस ने लोगों को टावर से दूर किया घटना की जानकारी मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत रहने और सुरक्षित तरीके से नीचे आने के लिए समझाया. पुलिस लगातार उससे बातचीत करती रही। साथ ही किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौके पर जुटी भीड़ को टावर से दूर रखा गया.

प्रेम प्रसंग बताया जा रहा वजह: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया और प्रेमिका से उसकी क्या मांग या विवाद है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस युवक से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. नीचे आने के बाद होगी पूछताछ फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सकुशल नीचे उतारना है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के नीचे आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. इसके बाद ही टावर पर चढ़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *