मुमताज हत्याकांड में कानपुर की साढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपी को, दोनों पैर में लगी गोली

Spread the love

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास कच्चे रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी. पुलिस ने उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद किया है.

जवाबी कार्रवाई में पैरों में लगी गोली: पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा किया गया, तो आरोपी कच्चे रास्ते की ओर बाइक भगाने लगा. पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी. पुलिस की जवाबी आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में आशीष के दोनों पैरों में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे भीतरगांव सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे हिरासत में ले गई. उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद हुआ है.

पत्नी व मासूम बेटी के सामने हुई थी हत्या: उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की आधी रात देवसढ़ गांव में मुमताज की उसकी पत्नी शाहजहां और 5 महीने की मासूम बच्ची मंतशा के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

मामले का मुख्य साजिशकर्ता मुमताज का पारिवारिक भाई शोयल खान उर्फ रानू और उसका साथी धर्मेंद्र अभी भी फरार हैं. रानू व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजकर पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दे रहा है. साढ़ पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *