बिजली विभाग की लापरवाही से सचेंडी में किसान की गयी जान, पुलिस को तहरीर दी

Spread the love

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भैलामऊ गांव में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार शाम खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप: भैलामऊ गांव निवासी शिव शंकर (55) किसान है परिवार मे पत्नी माया दो बेटे नीरज व पंकज है. बेटे नीरज ने बताया की पिता शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत में कृषि कार्य करने के लिये गए थे. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया. तार की चपेट में आते ही पिता गंभीर रूप से झुलस गए. आस पास के खेतो मे काम कर रहे अन्य किसानों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन मे मौके पर पहुँचे और उन्हें उपचार के लिए पनकी स्थित बीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे.

देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. देर रात को ही परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भतीजे जीतू ने बताया कि शिव शंकर खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे. पिता की मौत के बाद बेटों का रो रोकर बुरा हाल है

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई: सचेण्डी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही. आगे अन्य विधिक कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *