’16 मिनट में 16 रुपए की सेल’ का ऑफर सुनते ही कानपुर के मार्ट में उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने लाठियां भांजी

Spread the love

कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में कपड़ा कारोबारी रईस आलम की 16 रुपये की सेल के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि कारोबारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए सामान की कीमत 16 रुपये की पोस्ट वायरल कर दी थी जिससे हजारों लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई, जिससे क्षेत्र में भारी जाम लग गया.

भगदड़ जैसी नौबत: देखते ही देखते आलम मार्केट में हजारों लोग जमा हो गए. भीड़ के दबाव में स्थिति अनियंत्रित हो गई और भगदड़ जैसी नौबत आ गई, जिसमें कई लोगों के मामूली रूप से चोटिल होने की सूचना है. घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर भेजी गई. पुलिस को देखते ही भीड़ तितर-बितर होने लगी और स्थिति पर काबू पाया गया.

पुलिस का बयान: “सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अनवरगंज के आलम मार्केट में अत्यधिक भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति को शांत कराया।” सीपी मंजय सिंह का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने और सार्वजनिक स्थान में शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले संबंधित दुकानदार रईस आलम और अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *