कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बंगाली माहौल में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के चलते एक जर्जर मकान ढह गया. गनीमत रही कि परिवार को खतरे का अंदेशा पहले ही हो गया था, जिसके चलते उन्होंने घर खाली कर दिया था. हैरान करने वाली बात यह रही कि मकान के मलबे में भी घर में स्थापित देवी मां की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित पाई गई.
परिजन के मुताबिक, शाम के समय उन्हें मकान की स्थिति को लेकर अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में घर खाली कर दिया. रात करीब नौ बजे तेज बारिश के बीच मकान का छज्जा गिर गया. इसके कुछ देर बाद पूरा मकान भरभराकर ढह गया.

मां की मूर्ति रही सुरक्षित: पीड़ित के अनुसार, मकान के अंदर करीब छह फुट ऊंची देवी मां की मूर्ति स्थापित है, जिसकी रोज पूजा की जाती है. मकान के ढहने के बावजूद मूर्ति सुरक्षित है. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली.
कोई जनहानि नहीं हुई: मकान गिरने से आसपास के क्षेत्र में भी अफरातफरी मच गई. राहत की बात रही कि मकान पहले ही खाली करा लिया गया था. फिलहाल, प्रशासन नुकसान के आकलन में जुटा है और बंगाली माहौल के लोगों में इस बात को लेकर राहत है कि किसी की जान नहीं गई.
















Leave a Reply