कानपुर के घाटमपुर स्थित परास गांव में बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते ईंट-गारे की दीवारों से बना कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. हादसे में मकान का आगे का हिस्सा पूरी तरह गिर गया, जबकि घर में बना पोस्ट ऑफिस का कमरा बच गया. हालांकि, कमरा भी खतरे की स्थिति में है. गनीमत रही कि हादसे के वक्त सो रहे गृहस्वामी उमेश अवस्थी और उनका परिवार बाल-बाल बच गया.
बताया जा रहा है कि परास गांव निवासी उमेश अवस्थी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. उनके छोटे भाई ब्रजेश अवस्थी मंगलवार को अपनी बहन के यहां कानपुर गए थे. बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक मकान का आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति देखी. मकान में बने पोस्ट ऑफिस का कमरा फिलहाल बचा हुआ है, लेकिन उसके भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है.
















Leave a Reply