अमेठी हत्याकांड के आरोपी चंदन को पुलिस ने पैर में गोली मारी, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

Spread the love

UP के अमेठी जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दलित शिक्षक और उसके परिवार की हत्या करने वाले आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. शुक्रवार रात पुलिस की उसके साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान चंदन के दाहिने पैर में गोली लगी है. हत्या में शामिल पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जाते समय मुठभेड़ हुई.

मोहंगनज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने जा रहा था. पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चलाई। गोली चंदन के दाहिने पैर पर जा लगी. पुलिस ने चंदन को तिलोई सीएचसी में भर्ती कराया है. चंदन अमेठी के अहोरवा भवानी में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या का आरोपी है. मोहंगनज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है.

जेवर टोल प्लाजा के पास से किया गया गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अमेठी के एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा, ‘गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार लोगों की हत्या कर दी गई. मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह दिल्ली भागने की फिराक में था.

महिला के साथ था प्रेम संबंध

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी का महिला से पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था. पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी वजह से वह तनाव में था. इसलिए उसने गुरुवार को वारदात को अंजाम दिया. उसने एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी और उनके दो बच्चों) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना स्थल से हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं. आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.

आरोपी ने जुर्म कबूला

एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया है कि उसका महिला से प्रेम संबंध था. इसी वजह से वह तनाव में था. तनाव में आकर उसने यह अपराध किया.

वारदात के बाद खुद को भी मारने की कोशिश की

एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेवर टोल प्लाजा के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था. वारदात के बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन गोली मिस हो गई.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से प्रेम-संबंध के चलते वह तनाव में था. खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाया, उसने अपने सामने आए हर व्यक्ति को गोली मार दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *