कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव के पास जंगल में एक (28) वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले पिता ने किसी बात को लेकर डांटा था. जिसके बाद वह घर से चला गया था. घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कर कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

पुलिस का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई वहीं, पुरवामीर चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply