बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, हालत गंभीर

Spread the love

बिजनौर में नायब तहसीलदार (42) राजकुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली. उनकी हालत नाजुक है. नायब तहसीलदार सरकारी काम से मंगलवार को इलाहाबाद कोर्ट गए थे. आज सुबह 8 बजे सरकारी आवास पर लौटे.

SP को घरवालों ने बताया- उन्होंने सुबह कमरा बंद कर खुद को गोली मारी. आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे. देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था. 15 से 20 मिनट तक दरवाजा नहीं खुला, तो दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया. उनके सिर से खून निकल रहा था. आनन-फानन में उन्हें बीना प्रकाश अस्पताल लाया गया.

फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही डीएम जसजीत कौर मौके पर पहुंचीं. SP ने बताया- पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली है.

नायब तहसीलदार राजकुमार का फाइल फोटो.

मां-पिता, पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं राजकुमार बागपत के बड़ौत के रहने वाले हैं. परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी सात साल, जबकि छोटी डेढ़ साल की है. घरवालों के मुताबिक, इलाहाबाद से लौटने के बाद वह अपने रूम में थे. हम लोग दूसरे कमरे में थे. तभी अचानक फायरिंग की आवाज आई. हम लोग कमरे की तरफ दौड़े तो दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद शोर मचाया तो मौके पर SDM सदर ऋतु रानी, ADM प्रशासन विनय सिंह मौके पर पहुंचे. तत्काल तहसीलदार की गाड़ी में इनको अस्पताल ले जाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *