रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, रेड कार्पेट के साथ स्वागत

Spread the love

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे आज अयोध्या के दौरे पर हैं.  वे सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या पर उतरे.  जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे होते हुए राम मंदिर पहुंचेगा. पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. भूटान के पीएम को लेकर सुरक्षा सख्त है.

अयोध्या में चार घंटे रहेंगे भूटान के पीएम:  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं.  लगभग चार घंटे के प्रवास में वे भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे.  जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया जाएगा.  उनके सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश सरकार और केंद्र के मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.उनका यह दौरा भारत और भूटान के बीच गहरी होती मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक है. उन्होंने बीते दिन बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया था.  बिहार के ही राजगीर में स्थित रॉयल भूटान मंदिर का भव्य लोकार्पण किया था.  

कितने दिन की यात्रा पर भूटान के प्रधानमंत्री? तोबगे अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ 3 से 6 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं.  यह यात्रा गया, अयोध्या और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण शहरों को शामिल करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *