‘बसंती’ के लिए एक और ‘वीरू’ चढ़ गया हाईटेंशन खंभे पर, उतारने में छूटे पुलिस के पसीने

Spread the love

UP के महराजगंज में एक युवक के कारण हड़कंप मच गया. युवक अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया और हंगामा कर दिया। उसे उतारने में पुलिस लगी रही लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं था। बताया जा रहा है कि घुघली के बैरिया गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनजान युवक गांव के सिवान में स्थित 33 हजार हाईटेशन बिजली के टॉवर पर ऊपर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख नीचे गांव वालों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान किसी ने युवक की पहचान की.

जानकारी के अनुसार यह युवक अपने रिश्तेदार के घर आया बताया जाता है. मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि उसके पोल पर चढ़ने की साफ वजह नहीं पता चल सकी है. युवक पोल पर चढ़कर लगातार जान देने की धमकी देने लगा तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को नीचे उतारने की कोशिशों में लगी है.

बैरिया गांव में यह युवक अपनी रिश्तेदारी में आया है। गांव में सब कुछ सामान्य चल रहा था. सुबह लोग अपनी दिनचर्या में जुटे थे। इसी बीच अचानक गांव के पश्चिम स्थित सिवान में लगे हाईवोल्टेज बिजली के पोल पर युवक चढ़ गया. वह जोर-जोर से चिल्लाकर जान देने की धमकी देने लगा. मामला क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गया. मामले की जानकारी मिलते ही घुघली पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई. युवक को पोल से उतारने का प्रयास करने लगी. परंतु युवक किसी की नहीं सुन रहा था. पुलिस युवक से बातचीत कर उसके खंभे पर चढ़ने के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *