जाते-जाते मानसून दो दिन को भिगो जाएगा UP को, बारिश के साथ तूफान की आशंका

Spread the love

देशभर से मॉनसून की लगभग हो चुकी है. हालांकि, कुछ राज्य हैं, जहां से आने वाले दिनों में मॉनसून वापस चला जाएगा. इस बीच, उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा और आज व कल दो दिन बारिश व तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश में और अगले सात दिनों तक पूर्वी राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है. वहीं, दबाव का क्षेत्र आज गोपालपुर के पास दक्षिण तट को पार कर गया और वर्तमान में दक्षिणी आंतरिम ओडिशा के ऊपर है और इसके दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है.

इसकी वजह से 27-29 सितंबर के दौरान महाराष्ट्र में, 28-30 सितंबर के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है. 28, 29 सितंबर को उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, 28 को दक्षिणी गुजरात में और 29 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

27 सितंबर, 28 सितंबर, दो और तीन अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, 27 सितंबर, दो और तीन अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 27 सितंबर और 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक छत्तीसगढ़, 27-30 सितंबर तक अंडमान और निकोबार, दो और तीन अक्टूबर को बिहार व झारखंड में, 27 सितंबर, एक से तीन अक्टूबर तक ओडिशा में अधिकांश जगह पर भारी बारिश होने वाली है.

आज 27 सितंबर को दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

इसके अलावा, पश्चिम भारत की बात करें तो 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, 27 से 29 सितंबर तक मराठवाड़ा, 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक सौराष्ट्र और कच्छ में, 27 से 30 सितंबर तक गुजरात में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 27 और 28 सितंबर को मराठवाड़ा में, 27 सितंबर को उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, 30 सितंबर को सौराष्ट्र व कच्छ में, 29 सितंबर को दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश होगी.

उत्तर पूर्व भारत की बात करें तो 27, 28 और 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक असम, मेघालय में, 28 सितंबर से तीन अक्टूबर तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, एक से तीन अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. दो और तीन अक्टूबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होगी. दक्षिण भारत की बात करें तो 27 सितंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 27 और 28 सितंबर को केरल और माहे में, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 27, 28 सितंबर, एक से तीन अक्टूबर तक तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *