यूपी में इस दिन बंद रहेंगे स्‍कूल-कॉलेज और दफ्तर, दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा ऐलान

Spread the love

श्रावस्ती: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने महर्षि वाल्‍मीकि जयंती को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. प्रदेश में महर्षि वाल्‍मीकि जयंती पर अवकाश की घोषणा कर दी है. इतना ही नहीं सीएम योगी ने इस दिन प्रत्येक देव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन करने की घोषणा की है. 

सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात:  दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 510 करोड़ रुपये की 38 योजनाओं का लोकार्पण और 22 योजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों को विकास रास नहीं आता. ये लोग तालिबानी व्यवस्था पर विश्वास करते हैं. योगी ने तीखे शब्दों में कहा मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उनकी तालिबानी व्यवस्था जन्नत में भी पूरी होने वाली नहीं है. 

तोड़फोड़ करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आस्था के नाम पर तोड़फोड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को भी बड़ी राहत दी. उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किया. वहीं, सीएम योगी ने दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचकर परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण भी किया. जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में अवकाश रहेगा और इस दिन प्रत्येक देव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा. 

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर स्‍पष्‍ट संदेश: मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी सरकार की है. अगर कोई इसमें सेंध लगाने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा. अपने भाषण में सीएम ने धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस्लाम में एक ओर बुतपरस्ती का विरोध किया जाता है, वहीं दूसरी ओर “आई लव मोहम्मद” कहकर तोड़फोड़ और आगजनी की जाती है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *