लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई हैं. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. कई लोग घायल हो गए हैं जिनमें 5 की हालत गंभीर है. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने वैन में फंसे लोगों को जैसे-तैसे निकाला गया. बताया जा रहा है कि वैन में 15 लोग सवार थे.
सीएम ने लिया हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी ने जनपद लखीमपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 6 बजे खीरी थाने की ओयल चौकी इलाके में बड़ी नहर मोड़ के पास हुआ. वैन सीतापुर से लखीमपुर, जबकि लखनऊ डिपो की बस लखीमपुर से सीतापुर जा रही थी. टक्कर इतनी जबजस्त थी कि वैन की आगे की बॉडी 3 से 4 फीट तक पिचक गई.
चालक की सीट पर ही मौत हो गई. टक्कर लगते ही वैन 10 फीट पीछे घिसटती चली गई टक्कर लगते ही वैन करीब 10 फीट पीछे घिसटती चली गईवहीं, आगे सीट पर बैठे दो और लोगों की मौके पर मौत हो गई. ड्राइवर सीट पर बैठे पिपरिया निवासी चालक सुनील स्टेयरिंग और सीट के बीच कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
तेज स्पीड में थी वैन: जानकारी के मुताबिक वैन तेज स्पीड में थी. वैन ने मोड़ पर काबू खो दिया. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक- वैन तेज रफ्तार में थी। जैसे ही मोड़ पर आई, बस से भिड़ गई. आवाज इतनी जोरदार थी कि हम लोग दूर से सुनकर दौड़े. वहां पर मौजूद लोगों ने वैन में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला.
















Leave a Reply