यूपी में भाजपा-सपा में अब होर्डिंग, ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के बाद लगे i love akhilesh के पोस्टर

Spread the love

लखनऊ: यूपी में SP-BJP के बीच होर्डिंग वार शुरू हो गई है.  लखनऊ में होर्डिंग वार शुरू हो गया है. पहले बीजेपी ने चौराहों पर पोस्टर लगाए जिसके बाद सपा भी इसमें कूद गई  है. रविवार सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा लगायी गयी होर्डिंग्स की चर्चा हो रही है. लखनऊ में ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के बाद ‘आई लव अखिलेश यादव’ और ‘आई लव पीडीए’ की होर्डिंग्स लगाई गई हैं.

राजधानी में पोस्टर वार:  प्रदेश के कानपुर जिले से शुरू हुइ इस विवाद  की आंच अब लखनऊ, बरेली से होते हुए लगभग पूरे देश तक पहुंच गई है. बरेली में शुक्रवार को हिंसा के बाद हालात बेकाबू हो गए. इस विवाद के बीच आई लव मोहम्मद की जगह आई लव योगी आदित्यनाथ और आई लव बुल्डोजर के पोस्टर लखनऊ में लगाए गए. ये पोस्टर शनिवार को बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने लगाए.  यह पोस्टर देखते ही देखते वायरल हो गया अब इसी के जवाब में आई लव अखिलेश यादव के पोस्टर भी लग गए हैं.  समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव ने आई लव अखिलेश यादव का पोस्टर लगवा दिया है. 

क्या लिखा है पोस्टर पर: सपा नेता की ओर से लगवाए गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव की बड़ी-बड़ी फोटो के साथ आई लव शिक्षा, विकास, रोजगार की बात लिखी गई है.  सपा दफ्तर के बाहर लगा यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *