गाजियाबाद में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह 9.15 बजे बाजार में वह अपनी दुकान खोलकर अंदर बैठे थे, तभी लूट के इरादे से आरोपी आया. मिर्ची पाउडर डालने की कोशिश की, तभी कारोबारी उससे भिड़ गए.
इस दौरान वहां रखी कैंची से आरोपी ने कारोबारी पर वार करना शुरू कर दिया और फायरिंग की. गोली की आवाज सुनकर बेटा उपेंद्र मौके पर पहुंचा. उसने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी अंकित तमंचे के बट से उसके सिर पर वार किया. वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास के लोगों ने हत्यारे को घेर लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. गोविंदपुरी मार्केट में हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया.

ये आरोपी अंकित गुप्ता है, अंकित ने कैंची से गोदकर गिरधारी लाल की हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक, मृतक कारोबारी का नाम गिरधारी लाल वर्मा है. उनकी उम्र 75 साल थी. आरोपी का नाम अंकित गुप्ता (30) है. वह पड़ोस में ही रहता है. कारोबारी के बेटे उपेंद्र और आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
















Leave a Reply