UP में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं लेकिन यूपी भाजपा में अभी से नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि फतेहपुर से सांसद रही साध्वी निरंजन ज्योति को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
अगर साध्वी निरंजन ज्योति को यूपी भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह पार्टी का बड़ा दांव होगा, क्योंकि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से अभी तक उत्तर प्रदेश में कभी कोई महिला प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनी है. इसके अलावा निरंजन ज्योति ओबीसी वर्ग से आती हैं. इस तरह से पार्टी महिला कार्ड , पार्टी की हिंदूवादी छवि और ओबीसी वर्ग ….इन तीनों मोर्चों पर एक ही बार में बड़ी स्ट्राइक कर सकती है.
कौन हैं निरंजन ज्योति: 58 साल की साध्वी निरंजन ज्योति यूपी के हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखती हैं. इंटरमीडिएट तक पढ़ीं निरंजन ज्योति ने 21 साल की उम्र में गुरुदीक्षा लेकर संन्यास ले लिया था. राम मंदिर आंदोलन, विहिप, दुर्गा वाहिनी में सक्रियता के बाद वो भाजपा में आई थीं. यूपी में वो महिला भगवा ब्रिगेड का अहम चेहरा बन सकती हैं. निषाद समुदाय की निरंजन ज्योति यूपी में गैर यादव जातियों के बीच भाजपा की पकड़ और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. वह बिहार, झारखंड से लेकर हरियाणा चुनाव में पार्टी की महिला विंग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं.
















Leave a Reply