घाटमपुर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का बंद कमरे में मिला शव, बेटी ने दी सूचना

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के घाटमपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला है. बेटे का फोन न उठाने पर घटना की जानकारी हुई, मृतक की बेटी ने फोनकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा हुआ था, पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घर से साक्ष्य जुटाए हैं. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

घाटमपुर थाना क्षेत्र के बसंत विहार मोहल्ला निवासी जगत नारायण अवस्थी यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर थे, जो शाहजहांपुर से रिटायर्ड हुए थे. वो अपनी साली उमा के साथ घाटमपुर स्थित मकान में रहते थे. साली उमा तीर्थ यात्रा करने के लिए 26 तारीख को द्वारका के लिए निकल गई थी.

इसके चलते वह घर पर अकेले थे. मृतक के बेटे रविन्द्र अवस्थी ने बताया के उनके पिता जगत नारायण अवस्थी से फोनपर बात हुई थी तो उन्होंने मौसी के तीर्थ यात्रा में जाने की बात कही थी, जिसपर बेटे ने उन्हें कानपुर घर पर आने को कहा, तो उन्होंने उससे कहा कि ठंड काफी है, मैंने यहां पर खाने का इंतजाम कर लिया है.

तुम परेशान मत हो, संडे को घूम जाना आकर, इसके बाद आज सुबह जब उन्होंने फोन किया तो पिता का फोन नहीं उठा. जिसपर उन्होंने अपने साले अनुज को घर पर भेजा तो अनुज ने उन्हें बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है, और पापा की बाइक भी घर पर खड़ी है.

जिसपर उन्होंने अपनी बहन किरन को जानकारी दी, बहन ने पुलिस को फोनकर पिता के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई, घाटमपुर पुलिस ने पहुंचकर पड़ोसियों और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए थे.

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *