अनवरगंज में सैडलरी फैक्ट्री में शार्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, एक Km दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Spread the love

कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र में सोहनलाल कंपाउंड स्थित सैडलरी फैक्ट्री के सेकेंड फ्लोर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में कारखाने से ऊंची–ऊंची लपटे उठने लगी. धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक देखा गया.

फैक्ट्री में धुआं भरने से सेकेंड फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फंसे 5 कर्मचारियों का रेस्क्यू कर करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया. सीएफओ ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी.

सीएफओ सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह कंट्रोल रूम में अनवरगंज के बांसमंडी इलाके में सोहन लाल कंपाउंड में स्थित आसिफ अनवर की सैडलरी फैक्ट्री के सेकेंड फ्लोर पर सुबह 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई. कुछ ही देर में फैक्ट्री में मौजूद चमड़े को लपटों ने अपनी जद में ले लिया, जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. कुछ ही देर में आग का धुआं भरने से फैक्ट्री कर्मियों का दम घुटने लगा.

फैक्ट्री संचालक को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड, जाजमऊ, मीरपुर, पनकी, किदवई नगर फायर स्टेशन से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर कर्मियों ने फैक्ट्री में फंसे 5 कर्मचारियों का रेस्क्यू कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. करीब दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

सीएफओ ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और समय रहते आग को आसपास के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *