कानपुर में 9 लाख वोट कटे: शहर में अब 2636111 मतदाता, 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करें

Spread the love

कानपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई. कानपुर में 2003 की वोटर लिस्ट के हिसाब से 35 लाख 38 हजार के करीब मतदाताओं पर एसआईआर कराया गया है. इसमें कानपुर में 9.02 लाख वोट कटे हैं.

पहले कानपुर में 3538261 मतदाता थे, अब 2636111 मतदाता बचे हैं. करीब 25.50 प्रतिशत वोट कटे हैं. अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं. जिन लोगों के नाम नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां कर सकते हैं.

छह फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति: एसआईआर के बाद जारी हुए ड्राफ्ट रोल को आप https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर देख सकते हैं. हालांकि अभी ड्राफ्ट रोल पर आपत्ति दर्ज कराने का समय हैं. यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वह फार्म 06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकता है.

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को सीएसजेएमयू के सीनेट हाल पहुंचे जहां पर उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने एसआईआर में काम करने वाली बीएलओ से मुलाकात की. बीएलओ ने उनको अपने कामकाज का तरीका बताया. डीएम ने सभी की सराहना की. देर शाम राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक भी प्रस्तावित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *