पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के सचेंडी थानांतर्गत भौती अंडर पास के पास रविवार को देर रात को रोड जामकर हाईवे पर हुड़दंग करने वालों की पुलिस ने पहचान कर एक को उठा लिया है बाकी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है. इस खबर को एक्सिस मेट्रो ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी.वायरल वीडियो के आधार पर पनकी निवासी एक युवक को पुलिस ने उठा लिया. पुलिस पूछताछ कर उसके अन्य साथियो के बारे मे जानकारी जुटा रही है.
सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमे कुछ युवक अंडर पास के पास गाड़ी लाइन से लगाकर हुड़दंग कर रहे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिये थाने लाई है, अन्य लोगो की तलाश की जा रही है.

कानपुर के सचेंडी में अमीरजादों ने हर्ष यादव नाम के युवक की बर्थडे पार्टी में ब्लैक स्कॉर्पियो समेत कई गाड़ियों के साथ जुलुस निकाला फिर हुड़दंग का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस दौरान हुटरों की आवाज से क्षेत्र सन्न रहगया। अमीरजादों की इस फुहड़ता से कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
स्थानीय लोगों का कहना है की करीब आठ से दस ब्लैक गाड़ियों से करीब दस पंद्रह युवक अंडर पास के अअंदर से लाइन लगाकर और हूटर बजाते हुए गाड़ियों पर चढ़कर हुड़दंग कर रहे थे. कुछ लड़के इसका वीडियो भी बना रहे थे. एक साथ इतनी गाड़ियों की आवाज़ से इलाके में दहशत फ़ैल गई वहीं अमीरजादों के इस कारनामें से कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा. राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस के आने से पहले सभी लोग वहाँ से चले गए.
















Leave a Reply