रावतपुर में गायत्री पार्क केशवपुरम में पता पूछने के बहाने CBCID की रिटायर्ड महिला दरोगा से चेन लूट

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर रावतपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास केशवपुर में बाइक सवार बदमाशों ने मिर्जापुर के डिप्टी जेलर की रिटायर दरोगा पत्नी से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया. शातिर बाइक सवार लुटेरे पता पूछने के बहाने रुके और चेन लूट लिया. इसके बाद महिला को पीटा और धक्का देकर भाग निकले.

महिला की सूचना पर रावतपुर थाने की पुलिस और डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है.

आवास विकास केशवपुरम योजना संख्या-1 निवासी ज्ञानेश कुमार दुबे मिर्जापुर में डिप्टी जेलर हैं. यहां पर पत्नी मंजू लता दुबे बच्चों के साथ रहती हैं. मंजू ने बताया कि गुरुवार को धूप में घर के बाहर बैठी थीं. इस दौरान बाइक सवार दो युवक मुंह बांधे हुए पहुंचे. सर्दी होने के चलते मुंह बांधे होने के चलते उन्हें किसी पर शक नहीं हुआ.

शातिर लुटेरा पता पूछने के बहाने पास में पहुंचा और चेन लूट लिया. महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो पीटा और धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद बाइक सवार दोनों लुटेरे वहां से भाग निकले.

लूट पीड़िता के बेटे अंकुश दुबे ने बताया कि मां आज दोपहर में करीब तीन बजे घर से रोज़ कि तरह जल चढ़ाने के लिये पार्क में गई थीं. जल चढ़ाकर वह धूप में खड़ी हो गई तभी एक टीवीएस स्पोर्ट बाइक से दो युवक आए और उनसे रास्ता पूछने लगे. इसी दौरान लुटेरे ने मां के गले से चेन तोड़कर भागने लगे.

अंकुश दुबे ने बताया मम्मी से पता बताने की कहकर उनसे चेन लूट ली. अंकुश दुबे ने बताया- जब मां ने विरोध जताया तो धक्का देते हुए कान के भी टॉप्स छीनने का प्रयास किया, मगर कान के टॉप्स नहीं छीन पाए और चेन तोड़कर भाग गए. चेन कि क़ीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये बताई है.

पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है. लूट की सारी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रावतपुर में हुई.

लूट कि घटना के बाद पुलिस हुई अलर्ट: कानपुर, रावतपुर में रिटायर्ड सीबीसीआईडी से रिटायर्ड महिला के साथ हुई लूट के बाद पुलिस नेमसवानपुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान स्पोर्ट बाइक को रोककर पुलिस गहनता से जाँच पड़ताल जा रही है. एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *