पुनीत शुक्ला, कानपुर।
मनरेगा का नाम बदलकर VB GRAMG करने के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को कानपुर: के गोविंदनगर क्षेत्र महादेव नगर इलाके मे अंबेडकर प्रतिमा पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पहले दिन कांग्रेसियों ने धरने में बैठ कर राष्ट्र गान गया और अम्बेडकर प्रतिमा पर मनरेगा बचाओ संग्राम में सैकड़ों कांग्रेसी एकत्र हुए.
कांग्रेसी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मुहिम शुरू की है. इसके साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. धरने पर बैठे प्रदेश सचिव सदस्य AICC विकास अवस्थी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 45 दिन का मनरेगा बचाओ संग्राम योजना तैयार की है. संगठन इसके खिलाफ 45 दिनों तक संघर्ष करेंगे. मनरेगा कर्मियों के साथ अत्याचार बिल्कुल भी नहीं सहा जाएगा.
मनरेगा का नाम बदलना किसानों और मजदूरों के साथ एक बड़ा छलावा है. सभी ने एक सुर में कहा कि महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान. मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना महात्मा गांधी का अपमान है.धरने में मुख्य रूप से जे, पी,पाल ,मोहित दीक्षित ,सीता अग्निहोत्री ,अमित सांभा ,आदि लोग उपस्थित रहे.
















Leave a Reply