‘आर्थिक आरोग्यम योजना’ पर संगोष्ठी का आयोजन, व्यापारियों को बताये इसके फायदे

Spread the love

दिलीप मिश्रा, कानपुर।
कानपुर के लाल बंगला व्यापार मंडल के तत्वावधान में खत्री धर्मशाला N2 रोड में आर्थिक आरोग्यम केन्द्र द्वारा स्वयं रोजगार वित्तीय साक्षरता मिशन का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को व्यापारियों तक पहुंचाना था. वह जी,एस,टी, हो, चाहे वह बीमा के संबंधित चीजे हो, चाहे सरकारी विभाग के डिजिटल सेवाओं के बारे मे हो आज व्यापारियों को इसकी समीक्षा से जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से दी गई.

संरक्षक भारत गुजराल ने कहा कि महामंत्री विजय तिवारी ने लगभग 15 दिन से रोज व्यापारियों को सूचित करते आ रहे हैं लेकिन आज व्यापारिक ने अपने फायदे के लिए भी आना तक उचित नहीं समझ रहे. छोटे व्यापारियों को लाभ के लिए इस तरह की योजना बनाई जाती है.

इस व्यापारी गोष्ठी कार्यक्रम में लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक भारत गुजराल, राजीव निगम, काशीराम (सी,एम,एस, नवीन चंद्र) लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, महामंत्री विजय तिवारी, सोनू बाबा, दिलीप अग्रवाल, राम शंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता, एवं समस्त लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के साथ जेके व्यापार मंडल जगाई पुरवा व्यापार मंडल, एवं समस्त पदाधिकारी दुकानदार मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *