शिवकटरा में श्री बालाजी सेवा समिति का 17 वां खिचड़ी भोज संपन्न, हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण

Spread the love

दिलीप मिश्रा, कानपुर।
कानपुर में कृष्णानगर शिव कटरा में आज श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में 17 वा खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने पूजा कर किया. 11 बजे दोपहर में शुरू हुआ और 7 बजे रात तक चलता रहेगा. उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने कहा कि हमने सन 2010 में सावित्री देवी के साथ मिलकर एक भगोने से खिचड़ी भोज की शुरुआत किया था. तब से बाबा के आशीर्वाद से लोग जुड़ते गये वह विराट रूप ले लिया है . आज 80 भगौना खिचड़ी वितरण किया गया. खिचड़ी के साथ साथ दही बड़ा,चटनी, रायता, बूंदी ,अचार व सलाद भी वितरित किया जाने लगा. आज इस विराट खिचड़ी भोज ने कानपुर में एक अलग पहचान बना लिया है.

इस बाबत भाजपा के वरिष्ठ नेता वी डी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाल बंगला में यह एक बड़ा कार्यक्रम होने लगा है जिसमें हजारों लोगों प्रसाद ग्रहण करते आ रहे हैं. ऐसे सराहनीय कार्य करने वाली संस्था के लोग बधाई हो, जिसने इतने बड़े बाबा के विशाल भंडारे का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद जायसवाल, वीडी राय, बिट्टू महाना, राजीव महाना, पार्षद जितेन्द्र चौरसिया, नन्दू शुक्ला आदि भाजपा नेताओ ने शिरकत कर खिचड़ी का आनन्द लिया.

इस खिचड़ी भोज में शामिल होने ओ पी चौधरी, सुनील जायसवाल, अमित साहू, दीपक जायसवाल, संदीप जायसवाल, मनोज सिंह, रणवीर साहू, जीतू वर्मा लक्ष्मी कान्त गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे. भाजपा नेता सनी जायसवाल ने वोटर आईडी कैम्प लगवा कर आम जनमानस को जागरूक भी करके वोटर लिस्ट चेक करवा रहे थे व नये वोटर कार्ड के लिए जागरूक भी कर रहे थे. अमित साहू ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर समाज के सम्पन्न लोगों को आगे आकर ऐसी संस्था का सहयोग करना चाहिए।गरीबों, असहाय व जरूरतमंद को भोजन कराने से यश की प्राप्ति होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *