HBTU के हास्टल मेस में पैरों से आलू साफ करने पर भड़के छात्र, प्रदर्शन और घेराव

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के एचबीटीयू के श्रीधराचार्य हास्टल में पैरों से आलू साफ करने पर भड़के छात्र , छात्र संघ बहाली मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन. मंगलवार को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में माहौल तब गर्म हो गया जब श्रीधराचार्य छात्रावास में एक मेस वर्कर का वीडियो आलू को चप्पल पहनकर पैरों से साफ करते हुए सामने आया ये देखते ही छात्र उग्र हो गए और DSW कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए.

सूचना मिलते ही छात्र संघ बहाली मोर्चा के छात्र नेता अभिजीत राय तुरंत विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत किया फिर छात्र नेता अभिजीत राय के साथ सैकड़ों छात्र आंदोलन करने लगे और छात्रावास तक पैदल मार्च निकाल दिया ईस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और हॉस्टल प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे विश्वविद्यालय परिसर में गूंजने लगा.

डी एस डब्लू प्रोफेसर जी एल गहलोत और छात्र नेता अभिजीत राय ने हॉस्टल का निरीक्षण किया और बहुत सारी खामियां पाई जैसे की छात्रावास में गंदगी दिखी, बाथरूम की हालत खराब मिली, पानी की समस्या दिखी और छात्रावास के छत की पपड़ी तक टूट के गिर रही है. हंगामा देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ मेस वर्कर को तुरंत नौकरी से निकाला, मेस कमेटी को आज बदला जाएगा और प्रशासन ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द छात्रावास की सारी समस्याओं का निवारण होगा.

वहीं छात्र संघ बहाली मोर्चा के अभिजीत राय, अनस शाहू, आर्यन सिंह ने कहा कि अगर जल्द से जल्द छात्रावास की समस्या का हल नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय परिसर में वृहद आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार स्वयं विश्विद्यालय प्रशासन होगा. सभी छात्रों ने अपनी समस्या को नोट कराया और बोला कि अगर कोई समस्या होगी तो छात्र संघ बहाली मोर्चा के साथ वृहद आंदोलन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *