एकतरफा प्यार में घर में घुसकर बनाया शादी का दबाव, की मारपीट; तोड़ डाला मोबाइल

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बेकनगंज इलाके में जबरन शादी का दबाव बनाने और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है. एकतरफा प्यार में युवक आकिब ने लड़की के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की और लड़की के पिता का मोबाइल फोन तोड़ दिया.

आरोप है कि आकिब पिछले कई महीनों से लड़की को लगातार परेशान कर रहा था. शादी से इनकार करने पर वह अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए घर में घुस गया, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया. इसके बाद परिवार ने बेकनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है.

जॉइंट पुलिस कमिश्नर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *