कानपुर सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खंगाला गया पूरा रेलवे स्टेशन

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
शहर के रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया. डायल 112 कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें शाम 7 बजे स्टेशन को उड़ाने की बात कही गयी थी लेकिन ना तो ऐसा कुछ हुआ और ना ही चेकिंग में कुछ संदिग्ध पाया गया. फिलहाल सतर्कता पूरी बरती जा रही है.

सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी, पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तत्काल स्टेशन पहुंच गए. प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्सल घर और पार्किंग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. संदिग्ध सामान की जांच की गई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने 112 पर फोन कर धमकी दी. पुलिस ने कॉल डिटेल खंगालते हुए कॉल करने वाले की तलाश शुरू कर दी है.

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है.

DCP ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- पुलिस कॉल डिटेल खंगालते हुए कॉलर तक पहुंची तो पता चला उसका नाम अनिल है. पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि उसका फोन 24 फरवरी से उसके पास नहीं है. इसके बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है.

DCP ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *