कानपुर के थाना चकेरी में अहिरवां के न्यू पटेल नगर में चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाकर नकदी व सोने चांदी के आभूषण समेत आठ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया. चोर दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट से सुरंग बनाकर घुसे थे. चोर डीवीआर समेत सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में खाटू ज्वेलर्स नाम से दुकान है. सोनू ने बताया कि बीती सोमवार रात में वह दुकान बंद करके घर आ गए थे. मंगलवार सुबह पड़ोसी ने उनको चोरी की सूचना दी. जानकारी पाकर वह दुकान में पहुंचे तो पीछे खाली प्लाट से सुरंग बनाकर चोर अंदर दाखिल हुए थे. चोर करीब डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और लगभग 50 हजार रुपये कैश समेत आठ लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गया. इतना ही नहीं दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर भी उखाड़ ले गए है.

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है.
















Leave a Reply