कानपुर आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- जल्द जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का सफाया

Spread the love

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिनसे भारतीय सेना निपट रही है. पहले की तुलना में अब यहां आतंकी घटनाएं कम हुई है लेकिन आने वाले समय मे घटनाएं बिल्कुल समाप्त होंगी और जम्मू कश्मीर का विकास होगा. ये बात शनिवार कानपुर के दौरे पर आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही.

रक्षा मंत्री शनिवार पूर्वान्ह करीब 11.25 बजे कानपुर के श्याम नगर स्थित हरिहर धाम में अपने गुरु संतोष द्विवेदी से मिलने पहुंचे. करीब एक घण्टा रहकर गुरु का आशीर्वाद लेने के बाद वे बाहर निकले और मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर कहा कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. सेना लगातार जवाब दे रही है.

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में आतंकी घटनाएं कम हुई हैं. आने वाले समय में घटनाएं पूरी तरह से समाप्त होंगी और जम्मू कश्मीर का विकास होगा. वही भारत चीन सीमा पर दीपावली पर मिठाई बांटने और पेट्रोलिंग शुरू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों से मैत्री संबंध बनाए रखना चाहता है जिसका प्रयास जारी है जिसकी कड़ी में अब डेमचोक पर पेट्रोलिंग शुरू हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *