कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल से सिक्योरिटी गार्ड की गिरकर मौत: कूदा या फिर हादसा, हो रही जांच

Spread the love

कानपुर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वॉयर से संदिग्ध हालात में गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई. सिक्योरिटी गार्ड कूदा या फिर हादसे का शिकार हो गया. कोतवाली पुलिस इस बात की जांच सीसीटीवी फुटेज से कर रही है. कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया जेड स्क्वॉयर मॉल से सिक्योरिटी गार्ड के मौत की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है. मृतक सिक्योरिटी गार्ड की पहचान बृजभान यादव (45) फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. इसके साथ ही पुलिस की टीम मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ साथी सिक्योरिटी गार्डों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बृजभान का पत्नी से विवाद चल रहा था. इस वजह से वह मानसिक तनाव में था. पुलिस इन सभी तथ्यों की जांच कर रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *