कानपुर की सीसामऊ सीट पर केडीए ने बिल्डिंगों में बने अवैध बेसमेंट पर बड़ी कार्रवाई की है. भारी पुलिस फोर्स के साथ केडीए ने कार्रवाई करते हुए 24 परिसरों को सील किया. केडीए की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. सीसामऊ विधानसभा के कर्नलगंज,बेकनगंज, नाला रोड, मुन्नापुरवा समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गयी.
केडीए के जोन-1 के अधिकारियों ने कर्नलगंज, नाला रोड, मुन्ना पुरवा और बेकनगंज में कार्रवाई करते हुए 24 इमारतों के बेसमेंट सील कर दिए. केडीए अधिकारियों का कहना है कि इन सभी बेसमेंट में अवैध रूप से कॉर्मशियल गतिविधियां संचालित की जा रही थीं.
बेसमेंट के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई
अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई कर्नलगंज में हुई. यहां पर तकरीबन डेढ़ दर्जन बेसमेंट सील किए गए हैं. जिन इमारतों के बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसमें कर्नलगंज में मो. असद के मकान संख्या 101/187 के बेसमेंट में अवैध रूप से स्नूकर गेम संचालित किया जा रहा था.

इन भवनों पर की गई कार्रवाई
इसी तरह फारुख रोड कायस्थाना चौराहा पर मो. परवेज के मकान संख्या 101/63 में अवैध रूप से जिम का संचालन किया जा रहा था जिसे केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया. इसी तरह कर्नलगंज में मो. अदनान के मकान संख्या 101/61 में छह मंजिला इमारत तैयार करने के साथ बेसमेंट का निर्माण किया गया था, जिसे सील कर दिया गया.
रेडीमेड कपड़ा कटिंग का हो रहा था कार्य
कर्नलगंज में ही मो. इस्माइल के मकान संख्या 101/61 में छह मंजिला बिल्डिंग के साथ बनाए गए बेसमेंट में रेडीमेड कपड़ा कटिंग और सिलाई का कार्य किया जा रहा था. यहां पर सारा काम बंद कराकर बेसमेंट सील कर दिया गया.
बिना नक्शा बनी बिल्डिंग को सील करने के बाद लगाया गया सूचना बैनर। मकान संख्या 101/61 में मो. वसीम राइडर ने छह मंजिला मकान और बेसमेंट बना रखा था. यहां भी बेसमेंट में अवैध रूप से रेडीमेड कपड़ों को बनाने का काम किया जा रहा था, जिसे बंद कराकर बेसमेंट सील कर दिया गया.
6 मंजिला मकान में चल रहा था कारखाना
कर्नलगंज में ही हसीब अहमद खान ने भी छह मंजिला मकान बनाकर बेसमेंट में रेडीमेड कपड़ों का कारखाना चला रहे थे, जिसे सील कर दिया गया. इस दौरान भारी फोर्स के साथ केडीए के जोन एक के प्रवर्तन अधिकारी सत शुक्ला और अन्य अफसर मौजूद रहे.

इन अवैध बेसमेंट पर भी हुआ एक्शन
-मकान संख्या 101/61 कर्नलगंज में रईस अहमद के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/15 कर्नलगंज में मो. हसन के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/21 सिदद्की मिया का हाता, कर्नलगंज में मो. हसन का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/41 कर्नलगंज में रसीद के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 101/193 कर्नलगंज में जमील अहमद के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 101/107 कर्नलगंज में मो. वसीम के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/16 कर्नलगंज में शेख अब्दुल नफीस के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/52 बी-2 कर्नलगंज में हाजी मो. वसीम सिद्दकी का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/42 बर्फखाना कर्नलगंज में बाबू खां का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/69 कर्नलगंज में जीशान के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 96/67 कर्नलगंज में सलीम के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 99/223 नाला रोड में नवाब आलम, बदरे आलम का बेसमेंट
-मकान संख्या 100/215 कर्नलगंज में शब्बू के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 99/105 मुन्ना पुरवा में इदरीस के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 99/99 मुन्ना पुरवा में जरीन अली सिद्दकी के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 99/ 120 मुन्नापुरवा में महबूब आलम के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 99/23 बेकनगंज में सईद के मकान का बेसमेंट
-मकान संख्या 99/227 नाला रोड में रईस के मकान का बेसमेंट
















Leave a Reply