कार्यकर्ता छुड़ाने गए सपा MLA अमिताभ वाजपेयी थाने में धरने पर बैठे, बोले- गुंडई करोगे तो करो, लाठी मरवाओ

Spread the love

कानपुर में शुक्रवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर फजलगंज थाने में धरने पर बैठ गए. उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया. वीडियो में थाने के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. बड़ी संख्या में सपाई भी थाने में धरने पर बैठ गए हैं.

विधायक ने बताया पूरा मामला

वीडियो में थानाध्यक्ष विधायक से कह रहे हैं कि बात मानिये सर. इस पर विधायक ने कहा कि गुंडई करोगे तो करो. अब हम जमीन पर बैठ गए तो बैठ गए. लाठी मरवाओ. विधायक ने बताया कि दर्शनपुरवा के एक परिवार में मृत्यु हो गई थी. इसमें मैं और प्रत्याशी नसीम सोलंकी सांत्वना देने पहुंचे थे जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो किशोर गुप्ता हमें सिर्फ घर दिखाने गया था. इतने में पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई. विधायक किशोर कुमार को छुड़ाने गए थे, लेकिन पुलिस ने विधायक की भी नहीं सुनी. सपाइयों ने घेरा थाना विधायक के धरने पर बैठने पर बड़ी संख्या में सपाई थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया. सुरक्षा के दृष्टिगत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. वहीं सपा विधायक ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता का चालान करोगे तो मेरा भी चालान काटना पड़ेगा. ये उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस ने यह कहा

मामले में थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि किशोर चौराहे पर गाली-गलौज कर रहा था. इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *