कानपुर के नवाबगंज में मां गंगा की साफ सफाई से शुरू हुआ ‘नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह’

Spread the love

नागरिक सुरक्षा कोर नवाबगंज प्रखंड कानपुर नगर द्वारा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत अटल घाट गंगा बैराज के आसपास एवं अटल घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मां गंगा की सफाई के लिए नागरिक सुरक्षा नवाबगंज प्रखंड हमेशा तत्पर रहता है.

नगर निगम एवं नागरिक सुरक्षा के वार्डनो द्वारा मां गंगा में डाले गए गणेश मूर्तियों एवं अन्य सामग्री की साफ सफाई की गई. स्वच्छता कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नीरज चक एवं उप नियंत्रक शिवराज सिंह के निर्देशन में तथा स्टाफ अधिकारी ददन मिश्रा, डिप्टी डिवीजनल वार्डन बृजेंद्र कुमार अग्निहोत्री, डिविजनल वार्डन धनंजय नारायण सिंह के नेतृत्व में सभी वार्डनो ने मां गंगा को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *