कानपुर के बिधनू में खून से लथपथ बुजुर्ग का शव रोड किनारे कुएं में मिलने से सनसनी

Spread the love

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कठुई गांव में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई,जब खून से लथपथ बुजुर्ग का शव रोड किनारे कुएं में पड़ा हुआ मिला. बुजुर्ग का खून से लथपथ शव कुएं में पड़ा देख ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी जहां सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है. वही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि बुजुर्ग सरोज कुमार कुशवाह खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. बीती देर शाम बुजुर्ग का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था,वही बुजुर्ग किसान खेतो में बुआई कराने के दौरान बटाईदार को छोड़ने के लिए गए हुए थे जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे.

देर रात तक बुजुर्ग के घर वापस ना लौटने के चलते परिजनों ने बुजुर्ग की खोजबीन करना शुरू कर दी. सुबह ग्रामीणों ने बुजुर्ग का लहूलुहान शव जब रोड किनारे स्थित कुएं में पड़ा देखा तो इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी. मामले की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.वही परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या कर शव कुएं में फेके जाने की आशंका व्यक्त की है.वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. हालाकि सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *