कानपुर के पनकी मंदिर में एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत से यात्रियों को बाहर निकाला और पास के अस्पतालों में एडमिट कराया. बस में 30 यात्री सवार थे, जांच के दौरान पाया गया कि बस में ऊपर से लेकर नीचे और अंदर सवारियों के साथ माल भी भरा हुआ था. इस कारण यात्रियों को ज्यादा चोटें आयीं
बस में फंसे यात्रियों में मची चीख-पुकार, पुलिस ने सभी को निकाला बाहर

पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात 2 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि कुनाल टूरिस्ट बस सर्विस की बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- UP 35 T 3771 है। ये बस रामा पैलेस पनकी मंदिर के पास पनकी से कोयला नगर रामादेवी लौट रही थी. भाटिया तिराहा के आगे रेलवे पुल के पास अनियंत्रित होने के बाद पलट गई. बस में यात्री फंसे हुए हैं और चीख-पुकार मची है. मामले की जानकारी मिलते ही पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इस दौरान 30 सवारियों में से घायल हुए 16 यात्रियों को पास के अलग-अलग हॉस्पिटल में एंबुलेंस की मदद से एडमिट कराया. इसके साथ ही उनके परिवारीजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी गई.
राजा राम हास्पिटल पनकी में भर्ती 4 घायलों की सूची
कुसुम यादव पत्नी अवध नरेश यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 125/4 एल ब्लॉक गोविंद नगर.
ममता यादव पत्नी चंद्रवीर सिंह यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी 125/4 एल ब्लॉक गोविंद नगर कानपुर नगर
सीमा यादव पत्नी प्रदीप यादव निवासी 75 / 117 मुरब्बा भंडार घंटाघर हल्सी रोड थाना कलक्टरगंज.
नेहा पत्नी शिव गोविंद निवासी गोपाल नगर प्लॉट नंबर 3 यशोदा नगर कानपुर नगर उम्र करीब 40 वर्ष.
महावीर हास्पिटल पनकी में भर्ती 7 घायलों की सूची
किशोर शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी मकान नंबर 27 गोपाल नगर थाना बिधनू कानपुर.
नीरज यादव पत्नी शिव शंकर यादव निवासी गोपाल नगर यशोदा नगर कानपुर.
रमेश सिंह यादव पुत्र श्री रामचंद्र निवासी ग्राम निमौली थाना अकबरपुर कानपुर देहात.
सुमित यादव पुत्र जगरूप सिंह यादव निवासी मकान नंबर 29 गंगापुर गांव कानपुर नगर थाना सेन पश्चिम पारा.
सुनीता यादव पत्नी सुमित यादव निवासी मकान नंबर 29 गंगा पूर्व गांव कानपुर नगर थाना सेन पश्चिम पारा.
प्रियंका यादव पत्नी आशीष यादव निवासी घंटाघर कानपुर.
सीएचसी हास्पिटल कल्यानपुर में भर्ती 6 घायलों की सूची
शिव गोविंद यादव पुत्र शिवाधर उम्र 45 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता.
लखन पुत्र मदन उम्र 50 वर्ष निवासी भीजोना थाना घाटमपुर.
सुनील पुत्र सोहनलाल उम्र 40 वर्ष निवासी चंद्रपुर गांव थाना साड़ कानपुर.
विजयलक्ष्मी पत्नी राम सजीवन उम्र 50 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता.
अंशु शर्मा पुत्र किशोर शर्मा उम्र 17 वर्ष निवासी नौबस्ता.
एम झा पुत्र श्रीकांत झा उम्र 40 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता कानपुर.
















Leave a Reply