अब जीकर क्या करेंगे…गर्लफ्रेंड से कहकर युवक ने लगा ली फांसी, फोन कर मांगे सारे दिए हुए गहने

Spread the love

‘अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जीकर क्या करूंगा ‘ गर्लफ्रेंड से फोन पर ये कहकर युवक ने लगाकर जान दे दी. कानपुर में सुबह जब ग्रामीण जा रहे थे, तो उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली. उन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने घर वालों को जानकारी दी.

परिजनों ने बताया कि एक लड़की से उसका अफेयर चल रहा था. वो उससे रुपए मांगती थी. इससे परेशान रहता था. फोन पर लड़की से लड़ाई हो रही थी. इसके बाद बाहर चला गया। फिर उसकी पेड़ लटकने की सूचना मिली.

कानपुर के सेन के बिनगवां निवासी नंदलाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है. नंदलाल कश्यप ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा जीतू ट्रक चालक था. जीतू साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मौसी के घर अक्सर जाता रहता था. इसी दौरान उसका वहीं की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था. परिजनों ने बताया कि जीतू करीब तीन महीने से ट्रक चलाने नहीं जा रहा था. युवक आए दिन युवती के घर पर उससे मिलने जा रहा था. उन्होंने बताया कि युवती कि दूसरी जगह शादी तय हो गयी थी. जिसको लेकर वह परेशान रहने लगा था.

दो दिन पहले जीतू घर में रखे जेवर समेत 40 हजार नगदी और एक मोबाइल अपनी गर्लफ्रेंड को दे आया था. जानकारी होने पर परिजनों ने इसका विरोध किया तो जीतू ने जेवर व नगदी वापस लाने की बात कही थी जिसको लेकर वह अपनी गर्लफ्रेंड से पूरा सामान वापस मांग रहा था लेकिन गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों ने जेवर व नगदी वापस देने से इनकार कर दिया जिससे परेशान होकर युवक ने गांव के किनारे स्थित एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ पर लटकता देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंची सेन पश्चिम पारा पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल कराने के साथ युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है. सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *